Google Penguin 4.0 updated algorithm

मतलब ये उन bloggers के लिए बहुत ही harmful algorithm होती है, जो बहुत ही कम समय में अपने blog को Top पर लाने का सपना देखते हैं। हम सब जानते हैं कि blogging कोई ऐसा रास्ता नहीं है जिसके द्वारा आप एक ही month में huge income generate कर सको, यदि इसमें real में किसी को career बनाना है तो उसे hard work करने के साथ ही बहुत समय तक धैर्यता भी रखनी जरुरी है।

यदि कोई blogger ऐसा सोचता है कि bad seo tactics अपनाकर अपने blog को first page पर लाने की कोशिश करता है तो इसके लिए google day by day अपनी algorithm को update करके search result को बहुत ही strict करता जा रहा है। इन्हीं में से एक Google Penguin 4.0 algorithm है। जो bad seo वाले blogs को identify करके उन्हें penalize करने का काम करेगी।

यदि हम google algorithm update से होने वाले positive effect की बात करें तो जो real blogging करते है, मतलब hard work के साथ साथ white hat SEO को अपने blogs पर follow करते हैं उन्हें इस तरह के algorithm से बहुत ही बड़ा फायदा होता है। क्योंकि जो लोग bad seo को use करके अपने blog को search result में first position पर लाने में कामयाब हो जाते हैं उन्हें Google Penguin algorithm penalize करके real content को जगह दे देती है, लेकिन ये content की quality पर भी depend करता है।
ये spammy links से नफरत करती है, यदि कोई भी blog किसी spam links से connect है तो वो इस तरह के blog को penalize कर देगी। जिसको आप समय से पहले recover कर सकते हैं।

Google Penguin 4.0 update

Penguin is now real-time : यदि में Google Penguin के 2012 के version की बात करूँ तो उस समय ये specific time में एक साथ सभी bad website को penalize करती थी, लेकिन अब Penguin data real-time में ही refreshed होगा। मतलब जैसे ही किसी bad content को ये detect करेगा वैसे ही उसकी search result में position को fix कर देगा। यदि उस affected content को blogger द्वारा ठीक करके update कर दिया जायेगा तो Google Penguin 4.0 recrawled और reindexed कर देगी।

Penguin is now more granular : Google Penguin 4.0 अब यदि किसी page को spam links से connected detect करती है तो केवल उसी page या specific keyword group की ranking को devalue करके adjust कर देगी ना कि whole blog address को। और इसमें सबसे important बात ये है कि Google Penguin लगभग 200 plus signals को use करके rank को determine करेगी। If you want to know more than you should go on Penguin update 2016 official Announcement page.
Previous Post Next Post